Pages

Monday, December 30, 2024

17 अप्रैल 2025 से शुरू होगी नवी मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे से विमान सेवा रनवे पर लगातार किए जा रहें हैं विमान उतारने के परीक्षण


 

नवी मुंबई। नवी मुंबई में बन रहे इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर एक बड़े कार्गो विमान को सफलतापूर्वक उतारा गया। पता हो की इस एयरपोर्ट को अप्रैल 2025 में कार्गो विमान के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है इसके लिए रविवार को इंडिगो का एक A320 विमान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सफलता पूर्वक उतारा गया .इस विमान को सफलतापूर्वक उतरने के परीक्षण के बाद अधिकारियों का कहना है कि यह विमानतल अपने निर्धारित समय पर शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस हवाई अड्डे पर पहला यात्री और मालवाहक विमान 17 अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जाएगा. इस बात की जानकारी नवी मुंबई एयरपोर्ट के सीईओ ने दी है.

सीईओ ने बताया कि पहली व्यावसायिक उड़ान आज नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारी गयी है , पता हो कि इंडिगो एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक उड़ान रविवार दोपहर नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर सफलता पूर्वक उतारी गयी। जानकारी के अनुसार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे, सिग्नल सिस्टम जैसे सभी महत्वपूर्ण काम लगभग पूरे हो चुके हैं और हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का काम अंतिम चरण में है। पता हो कि एक माह पहले सेना के विमान का सफल लैंडिंग परीक्षण किया गया था.  इसलिए कमर्शियल विमान की लैंडिंग सीधे कराई गई है विमान की लैंडिंग के समय सिडको और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। 

17 अप्रैल 2025 को पहला कार्गो और यात्री विमान भरेगा उड़ान 
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ बी.वी.जेके शर्मा के मुताबिक, 'पहली यात्री और कार्गो उड़ान 17 अप्रैल, 2025 को शुरू होगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. साथ ही मार्च तक सभी परमिट मिल जायेंगे. उन्होंने यह भी बताया है कि अगर 17 अप्रैल को घरेलू उड़ान सेवा का उद्घाटन किया जाएगा तो जून में अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस हवाई अड्डे के परिचालन के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भार कम हो जाएगा। 
1160 वर्ग किलोमीटर में बनाया जा रहा है हवाई अड्डा 
यह हवाई अड्डा नवी मुंबई में पनवेल के पास बनाया गया है जो मुंबई से 40 किमी दूर है। हवाई अड्डा 1,160 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया गया है। नवी मुंबई एयरपोर्ट दुनिया के प्रमुख शहरों से जुड़ेगा. साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट को मेट्रो, लोकल, बस और निजी वाहनों से जोड़ा जाएगा. साथ ही मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक वॉटर टैक्सी चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

350 विमान और 76 जेट विमान खड़े करने की क्षमता 
3.7 किमी रनवे वाला नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 350 विमानों, 76 निजी जेटों की मेजबानी करेगा। 
बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरा होने वाला है, परीक्षण उड़ानें 31 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित हैं और नियमित संचालन अप्रैल 2025 में शुरू होगा। मुंबई के मौजूदा हवाई अड्डे पर यातायात के बोझ को कम करने और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए इस हवाई अड्डे को डिज़ाइन किया गया 
यह हवाई अड्डा अत्याधुनिक सुविधा के साथ साथ हवाई यात्रा में क्रांति लाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। 
• रनवे विशेषताएँ: 3.7 किलोमीटर का रनवे परिचालन के लिए तैयार है, जल्द ही दूसरा रनवे बनाने की योजना है।
• यात्री क्षमता: एक बार पूरी तरह से चालू होने पर, हवाई अड्डे से सालाना 90 मिलियन यात्रियों का आवागमन होगा। 
• कार्गो हब: इसमें देश की सबसे बड़ी कार्गो प्रणाली होगी, जिससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बढ़ेगा और स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा।


हवाईअड्डा निम्नलिखित मार्गों के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा

• भूमिगत मेट्रो

• एक्सप्रेसवे

• अटल सेतु ब्रिज

• बुलेट ट्रेन सेवाएँ तथा इस तरह के कई परिवहन विकल्प हवाई अड्डे तक पहुँचने के लिए सरल मार्ग बनाएंगे और यात्रियों के लिए यात्रा के समय को कम करेंगे।

• स्थानीय व्यवसायों को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों से जोड़कर बढ़ावा देना।

• क्षेत्र में रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे। 

• क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाले शॉपिंग मॉल और पांच सितारा होटल जैसी परियोजनाएं यहां आएंगी। 

अपने अत्याधुनिक डिज़ाइन और विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ, नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र में हवाई यात्रा और आर्थिक विकास का एक प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

Thursday, September 26, 2024

उरण विधानसभा में शेकाप और यूबीटी में टिकट को लेकर खींचतान शुरू


 

शेकाप के प्रीतम म्हात्रे तथा यूबीटी के मनोहर भोईर ने शुरू किया प्रचार 
मनीष अस्थाना 
नवी मुंबई। महाविकास आघाड़ी में अभी तक सीटों के बटवारे पर सहमति नहीं बन पायी है , कौन सी सीट किसके खाते में जाएगी इस बात का निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। किन्तु लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जिस तरह से उरण विधानसभा सीट पर महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी संजोग बघोरे को बढ़त मिली थी उसके बाद इस सीट पर महाविकास आघाड़ी के सभी घटक दलों का मनोबल खासा बढ़ा है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही यूबीटी के मनोहर भोईर , शेकाप के प्रीतम म्हात्रे तथा कांग्रेस के महेंद्र घरत सबसे अधिक उत्साहित दिखाई दे रहें हैं। शेकाप के प्रीतम म्हात्रे तथा मनोहर भोईर ने अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। 

किसे मिलेगी सीट अभी तय नहीं 
चुनाव के नजदीक आते ही उरण विधानसभा क्षेत्र में अब शिवसेना (ठाकरे गुट) और शेतकारी कामगार पार्टी महाविकास अघाड़ी का घटक दल है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों के बीच टिकट को लेकर दरार दिख रही है. दोनों घटक दलों के दावेदारों ने क्षेत्र में अपना अलग-अलग प्रचार शुरू कर दिया है. इसमें ठाकरे गुट के पूर्व विधायक मनोहर भोईर और शेतकारी कामगार पार्टी के युवा नेता प्रीतम म्हात्रे ने मोर्चा संभाल लिया है, इन दोनों उम्मीदवारों ने दावा किया है कि वे महाविकास अघाड़ी से चुनाव लड़ेंगे हालांकि महाविकास अघाड़ी में यह सीट किसके खाते में जाएगी इस बात को लेकर दावा फिलहाल अभी नहीं किया जा सकता है . लोकसभा चुनाव में उरण विधानसभा क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी को भारी बहुमत से जीत मिली थी लेकिन उस समय  महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच सीधी लड़ाई थी , लेकिन विधानसभा चुनाव में कई दावेदार बगावत का झंडा बुलंद कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकते है। कहा जा रहा है कि यदि ऐसा कुछ होता है इसका लाभ भाजपा को मिल सकता है। 

पिछले 5 सालों में बढ़ा है शहरी भाग 
 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार महेश बाल्दी ने जीत हासिल की थी. साथ ही उरण सीट पर पहला विधायक देने वाली शेतकरी कामगार पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी . हालांकि हार जीत का अंतर काफी काम था उल्लेखनीय है कि शेतकरी कामगार पार्टी इस बार अपने आस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पता हो कि 2019 से पहले उरण विधानसभा सीट की सीमा में ग्रामीण इलाका अधिक था , शहरी भाग काफी कम था लेकिन पिछले पांच सालों में इस विधानसभा क्षेत्र में सिडको ने नए नोड्स का निर्माण किया है जिसमें नागरिकों की जनसंख्या बढ़ी है और शहरी भागों में मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। उल्वे तथा करंजाडे जैसे शहरी इलाकों वाले नोड्स में बड़ी संख्या में बाहरी मतदाता है अकेले उल्वे नोड की बात करें तो यहां पर 40 हजार के आसपास मतदाता है जिसमें बाहरी मतदाताओं की संख्या अधिक है , मात्र यही वजह है कि उरण में लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी ने उल्वे और करंजाड़े की तरफ विशेष ध्यान देना शुरू किया है और यहां के मतदाता उनका एकमात्र लक्ष्य हैं। इन दोनों शहरी क्षेत्रों में भाजपा भी लोगों से जुड़कर काम करने में लगी है। महाविकास अघाड़ी को भी बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ती है और दो उम्मीदवार खड़े होते हैं तो यह चुनाव बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा। 

विकास कामों के सहारे भाजपा 
भाजपा में महेश बाल्दी को छोड़कर दूसरे किसी व्यक्ति ने अभी तक इस सीट पर दावेदारी नहीं की है इसलिए इस बार भी महेश बाल्दी का टिकट पक्का माना जा रहा है। चर्चा की जा रही है कि महेश बाल्दी इस बार विकास के मुद्दे पर ही चुनाव मैदान में आएंगे। उल्वे में भाजपा समर्थक वितेश म्हात्रे का कहना है कि उल्वे में विकास काम भाजपा के विधायक महेश बाल्दी के कार्यकाल में किए गए हैं इसलिए मतदाता उनके पक्ष में ही मतदान करेगा। उन्होंने बताया कि उरण विधानसभा क्षेत्र में अब अकेले स्थानीय वाद का मुद्दा लेकर चुनाव नहीं जीता सकता है। वैसे भी महाविकास आघाड़ी के घटक दल आपस में सहमति नहीं बना पा रहें हैं यदि यूबीटी और शेकाप दोनों दलों के नेता चुनाव मैदान में उतरते हैं तो इसका सीधा लाभ भाजपा को होगा। 

पीबीपार्टनर्स महाराष्ट्र में बीमा के परिदृश्य में परिवर्तन लाने के लिए एजेंट पार्टनर्स को आधुनिक टेक्नोलॉजी प्रदान कर रहा है


 

मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, और पुणे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर बने, जहाँ पीबीपार्टनर्स की सफलता प्रदर्शित होती है

karmabhumi News Network

पिछले सालों में महाराष्ट्र में बीमा खरीदे जाने के तरीके में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। ज्यादा जागरुकता, सुगम ग्राहक सेवा, और भरोसा बढ़ने के कारण राज्य में बीमा का परिदृश्य बदल रहा है। पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स के अंतर्गत ब्रांड, पीबीपार्टनर्स इन परिवर्तनों में मुख्य भूमिका निभा रहा है। पिछले तीन सालों में हमने महाराष्ट्र में काफी विस्तार कर लिया है और ग्राहकों को बीमा जारी होने से लेकर क्लेम लेने तक की पूरी प्रक्रिया में हर कदम पर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


अपने पीओएसपी (पॉईंट ऑफ सेल्स पर्सन) मॉडल में टेक्नोलॉजी का उपयोग करके पीबीपार्टनर्स ने एजेंट पार्टनर्स को आधुनिक टूल्स प्रदान किए हैं, जो ग्राहक के अनुभव में सुधार लाते हैं। ये टूल्स एजेंट पार्टनर्स को विस्तृत बीमा उत्पाद प्रदान करने में मदद करते हैं तथा व्यक्तिगत सेवाएं सुनिश्चित करते हैं। विस्तृत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की मदद से पीबीपार्टनर्स न केवल अपने एजेंट पार्टनर्स का विकास करता है, बल्कि राज्य में बीमा कवरेज को बढ़ाने में अपना योगदान भी देता है।


पीबीपार्टनर्स की सफलता की यात्रा के बारे में श्री ध्रुव सरीन, को-फाउंडर, पीबीपार्टनर्स ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में हमारी सफलता में मुख्य योगदान हमारे द्वारा क्रियान्वित किए गए आधुनिक टेक्नोलॉजी समाधानों ने दिया है। बीमा का कवरेज बढ़ाने में आने वाली एक मुख्य चुनौती वंचित इलाकों में जागरुकता की कमी है। हालाँकि, हमारे पीओएसपी मॉडल के साथ हमारे एजेंट पार्टनर्स ग्राहकों को ऑनलाईन खोज और ऑफलाईन खरीद में पूरा सहयोग देने में समर्थ होते हैं। हम महाराष्ट्र में मजबूत स्थिति में हैं। इस राज्य में हमारे 10,000 से ज्यादा एजेंट पार्टनर काम कर रहे हैं। मुंबई, ठाणे, नासिक, पुणे और नागपुर जैसे शहर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे पीबीपार्टनर्स की सफलता प्रदर्शित होती है। ये एजेंट पार्टनर अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत सेवाएं देते हैं, कोटेशन प्राप्त करते हैं, बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं, और ग्राहकों को बीमा खरीदने में मदद करते हैं। 


पीबीपार्टनर्स का उद्देश्य एजेंट पार्टनर्स को सफल माईक्रो उद्यमी बनाना और महाराष्ट्र एवं अन्य जगहों पर बीमा कवरेज का विस्तार करना है। वो उन्हें नियमित प्रशिक्षण प्रदान करके उद्योग के नए ट्रेंड्स के साथ तालमेल बनाए रखने और उत्पाद की जानकारी प्राप्त करने में समर्थ बनाते हैं। साथ ही उनकी लर्निंग और डेवलपमेंट टीम रिलेशनशिप मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, टाईम मैनेजमेंट, प्रॉब्लम सॉल्विंग, और लीडरशिप जैसी सॉफ्ट स्किल्स में सुधार लाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करती है। उनकी नियमित ऑन-ग्राउंड पाठशाला ईवेंट्स उन्हें एजेंट पार्टनर्स के साथ आमने-सामने संचार करने में मदद करती हैं, और उनके फीडबैक और सुझाव लेकर सहयोग बढ़ाने में समर्थ बनाती हैं।


ध्रुव ने आगे कहा, ‘‘हम क्लेम लेने की भी एक तीव्र और आसान प्रक्रिया पेश करते हैं। ग्राहकों को क्लेम लेने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए हमारे पास एक समर्पित क्लेम असिस्टैंस टीम है। इस प्रकार हम ग्राहक के अनुभव में सुधार लाते हैं और बाजार में एक भरोसेमंद इंश्योरेंस प्रोफेशनल के रूप में अपने एजेंट पार्टनर की स्थिति को मजबूत करते हैं। इसके अलावा हमारे पास पीबी इंस्पेक्ट जैसी इन-हाउस एआई फंक्शनैलिटी हैं, जो ग्राहकों और एजेंट पार्टनर की दृष्टि से क्लेम की प्रक्रिया को बहुत सरल बना देती हैं।’’


पीबीपार्टनर्स अपने एजेंट पार्टनर्स को प्रोत्साहन देने और पुरस्कृत करने के लिए पीबीवन अभियान भी चलाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पीबीपार्टनर्स की सफलता में योगदान देने के लिए एजेंट पार्टनर्स के बेहतरीन प्रयासों के लिए उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है। इस इनोवेटिव कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले एजेंट पार्टनर्स को एलएमसी कॉईंस प्राप्त होते हैं, जो उनकी विलक्षण उपलब्धियों के लिए उन्हें पुरस्कार में मिलते हैं। 


इस प्रणाली में एकत्रित किए गए एलएमसी कॉईंस पीबीपीवन डैशबोर्ड में इकट्ठे होते चले जाते हैं, जहाँ एजेंट पार्टनर हर माह के आधार पर अपनी परफॉर्मेंस को देख सकता है। एलएमसी कॉईंस को तीन विशेष श्रेणियों में बाँटा गया है, पहले हैं, लॉयल्टी कॉईन, जो निर्मित हुए नेट प्रीमियम के आधार पर स्थिर मासिक प्रदर्शन द्वारा अर्जित होते हैं; दूसरे हैं मास्टरी कॉईन, जो विभिन्न बीमा उत्पादों की क्रॉस-सेलिंग द्वारा एकत्रित होते हैं और तीसरे हैं, कॉन्टेस्ट कॉईन, जो मासिक या त्रैमासिक प्रतियोगिताओं में सफल होने पर दिए जाते हैं। एजेंट पार्टनर्स रिडेंप्शन कार्निवल के दौरान अपने कॉईन को रिडीम कर सकते हैं। 


पीबीपार्टनर्स बीमा क्षेत्र में परिवर्तन लाने और अपनी सेवाएं सभी तक पहुँचाकर उन्हें इनका लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीमा के विकसित होते हुए परिदृश्य के साथ पीबीपार्टनर्स का पीओएसपी मॉडल महाराष्ट्र में बीमा क्षेत्र में इनोवेशन और उत्कृष्टता लेकर आ रहा है तथा भविष्य के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।

Monday, August 19, 2024

रक्षा बंधन महिलाओं के हितों की रक्षा करने की हमारी इच्छाशक्ति को मजबूत करता है- डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय


 


कर्मभूमि न्यूज नेटवर्क 


मुंबई। संत  सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री  लक्ष्मी नारायण मालवीय  ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  उन्होंने  कहा कि , “रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं  देता   हूं।”

उन्होंने कहा,“ रक्षा बंधन   का ये त्योहार भाई-बहन के अनूठे संबंध का उत्सव है जो प्यार और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत बनाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे यह पर्व हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। यह ऐसा अनुपम पर्व है जो महिलाओं के हितों की रक्षा करने की हमारी इच्छाशक्ति को मजबूत करता है।मेरी कामना है कि यह पर्व हमारे समाज में सद्भाव और प्रेम की भावना को प्रगाढ़ बनाए और समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़े।”

उन्होंने  आगे  कहा  कि ये पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए''।
उन्होंने कहा कि "  संत सनातन सेवा संस्थान "आज ये प्रतिज्ञा लेती है कि हर जरुरत मंद बहन की शादी,इलाज  और  अगर  कोई  कानूनी  मदद  चाहिए  तो  हर सम्भव मदद करेगी ।

प्रोफ़ेसर डॉक्टर विकास त्रिवेदी अमेरिका में सम्मानित


 

अंतरराष्ट्रीय स्कालरशिप सम्मान दिया गया 


कर्मभूमि न्यूज नेटवर्क 
प्रयागराज।  प्रयागराज में पन्ना लाल रोड पर कंपनी गार्डेन के समीप स्थित श्री हरि आर्थोपेडिक्स केंद्र के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर विकास त्रिवेदी को अंतरराष्ट्रीय स्कालरशिप से सम्मानित किया गया। हड्डी और जोड़ रोग विशेषज्ञ त्रिवेदी को यह पुरस्कार अमेरिकन आर्थरोस्कोपी एसोसिएशन ऑफ़ नार्थ अमेरिका ( AANA ) के वार्षिक सम्मेलन में दिया गया। 

 घुटने एवं जोड़ का उपचार होगा आसान
प्रयागराज में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में इस बारे में जानकारी देते हुए प्रोफेसर त्रिवेदी ने बताया कि यह दुनिया का घुटना एवं कंधा की दूरबीन सर्जरी का सर्वेश्रेष्ठ सम्मेलन रहा। इसमें सम्मिलित होकर घुटने की लिगामेंट सर्जरी एवं कार्टिलेज सर्जरी की नवीनतम तकनीक का अध्ययन किया। इस तकनीक से भारत तथा प्रयागराज में चोटों से ग्रसित मरीज़ों का विश्वस्तरीय इलाज संभव होगा ।    
   
अत्याधुनिक तकनीक से जल्द होती है रिकवरी
डॉक्टर त्रिवेदी ने बताया कि लिगामेंट एवं कार्टॉलेज की चोटें स्पोर्ट्स इंज्यूरीज व बाइक एक्सीडेंट में काफ़ी सामान्य है । इनका त्वरित एवं कुशल ऑपरेशन दूरबीन विधि से संभव है और नवीनतम तकनीक से रिकवरी बेहतरीन हो जाती है ।

मांसपेशियों के फटने का दूरबीन से इलाजकंधे के जोड़ के बार बार सरकने / हटने / डिस्लोकेशन का भी आर्थरोस्कोपिक सर्जरी से सफलता से इलाज किया जाता है। कंधे के रोटेटर कफ माँसपेसी के फटने का भी दूरबीन विधि से इलाज किया जाता है ।

Friday, August 16, 2024

जनता के लिए सकारात्मक फैसले ले रहें है मुख्यमंत्री



 


शिवसेना उपनेता विजय नाहटा ने कार्यालय उदघाटन अवसर पर कही बात 

karmabhumi News Network
नवी मुंबई।  राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आम जनता के लिए कई सकारात्मक फैसले ले रहे हैं। जनता को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो लोगों से जुड़ा है, इसलिए नवी मुंबई में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के लोग  शिवसेना पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह बात शिवसेना के उप नेता विजय नाहटा ने पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने  कहा कि भविष्य में नवी मुंबई में भगवा ही लहराएगा। शिवसेना के उपनेता विजय नाहटा ने बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के नेरुल (पूर्व) में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नवी मुंबई जिला प्रमुख विजय चौगुले, उप जिला प्रमुख गणपत शेलार, मिलिंद सूर्या राव, दिलीप घोडेकर, दीपक सिंह, संजय कपूर, अजीत सावंत, संतोष दलवी, रोहिदास पाटिल, संजय भोसले, सह संपर्क  प्रमुख ज्ञानेश्वर सुतार, रामचन्द्र पाटिल, महिला मंच पर जिला संगठक सरोज ताई पाटिल, शहर प्रमुख विजय माने, अरुण गुरव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर बोलते हुए विजय नाहटा ने आगे कहा कि शिवसेना के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली छात्रों के लिए पूरे साल लगातार कार्यक्रम होते रहते हैं. शिवसेना उप नेता विजय नाहटा ने कहा कि बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कार्यालय शुरू किये गये हैं.हम ऐरोली और बेलापुर दोनों विधानसभाओं से लड़ना चाहते हैं, उसके बाद मनपा चुनाव हैं, विजय नाहटा ने कार्यकर्ताओं को काम शुरू करने की सलाह दी, जबकि नवी मुंबई शहर पर किसी भी नेता का एकाधिकार नहीं है, यह बात जिला प्रमुख विजय चौगुले ने कही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक, महिलाएं, युवा सेना पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्वे के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मनाया गया आजादी का पर्व


 

नवी मुंबई। उल्वे के ब्राइट फ्यूचर हाई स्कूल में आजादी का 78 वा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन गणेश म्हात्रे ने इस अवसर पर झंडा रोहण किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने कई तरह के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य साइना शेख ने कहा कि आज बहुद ख़ुशी का दिन है कि हम सब साथ मिलकर आजादी का पर्व मना रहें हैं। स्कूल के बच्चो द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की , इस कार्यक्रम में कई बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 




 इस समारोह में स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ सभी कक्षाओं के बच्चे भी मौजूद थे। उल्वे में कई निजी इमारतों के साथ साथ चौकों पर भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।