Tuesday, November 25, 2025
उल्वे की पॉश दुकानों में बिक रहे बेकार क्वॉलिटी के जूते चप्पल , दुकानदार लगा रहें ग्राहकों को चूना
Sunday, August 24, 2025
मुंबई: समता नगर और कुरार पुलिस स्टेशन की बदलेंगी तस्वीर, इमारत का होगा नवीनीकरण, बनेंगे दो अतिरिक्त मंजिल!
Monday, February 3, 2025
11 साल के बाद नवी मुंबई में गणेश नाईक ने लगाया जनता दरबार
बड़ी संख्या में सुनी नागरिकों की समस्याएं
इंडिया इंटरनेशनल शॉपिंग कार्निवल का उद्घाटन
Monday, December 30, 2024
17 अप्रैल 2025 से शुरू होगी नवी मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे से विमान सेवा रनवे पर लगातार किए जा रहें हैं विमान उतारने के परीक्षण
सीईओ ने बताया कि पहली व्यावसायिक उड़ान आज नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारी गयी है , पता हो कि इंडिगो एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक उड़ान रविवार दोपहर नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर सफलता पूर्वक उतारी गयी। जानकारी के अनुसार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे, सिग्नल सिस्टम जैसे सभी महत्वपूर्ण काम लगभग पूरे हो चुके हैं और हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का काम अंतिम चरण में है। पता हो कि एक माह पहले सेना के विमान का सफल लैंडिंग परीक्षण किया गया था. इसलिए कमर्शियल विमान की लैंडिंग सीधे कराई गई है विमान की लैंडिंग के समय सिडको और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।
17 अप्रैल 2025 को पहला कार्गो और यात्री विमान भरेगा उड़ान
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ बी.वी.जेके शर्मा के मुताबिक, 'पहली यात्री और कार्गो उड़ान 17 अप्रैल, 2025 को शुरू होगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. साथ ही मार्च तक सभी परमिट मिल जायेंगे. उन्होंने यह भी बताया है कि अगर 17 अप्रैल को घरेलू उड़ान सेवा का उद्घाटन किया जाएगा तो जून में अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस हवाई अड्डे के परिचालन के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भार कम हो जाएगा।
बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरा होने वाला है, परीक्षण उड़ानें 31 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित हैं और नियमित संचालन अप्रैल 2025 में शुरू होगा। मुंबई के मौजूदा हवाई अड्डे पर यातायात के बोझ को कम करने और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए इस हवाई अड्डे को डिज़ाइन किया गया
• रनवे विशेषताएँ: 3.7 किलोमीटर का रनवे परिचालन के लिए तैयार है, जल्द ही दूसरा रनवे बनाने की योजना है।
• यात्री क्षमता: एक बार पूरी तरह से चालू होने पर, हवाई अड्डे से सालाना 90 मिलियन यात्रियों का आवागमन होगा।
• कार्गो हब: इसमें देश की सबसे बड़ी कार्गो प्रणाली होगी, जिससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बढ़ेगा और स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा।
हवाईअड्डा निम्नलिखित मार्गों के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा
• भूमिगत मेट्रो
• एक्सप्रेसवे
• अटल सेतु ब्रिज
• बुलेट ट्रेन सेवाएँ तथा इस तरह के कई परिवहन विकल्प हवाई अड्डे तक पहुँचने के लिए सरल मार्ग बनाएंगे और यात्रियों के लिए यात्रा के समय को कम करेंगे।
• स्थानीय व्यवसायों को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों से जोड़कर बढ़ावा देना।
• क्षेत्र में रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे।
• क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाले शॉपिंग मॉल और पांच सितारा होटल जैसी परियोजनाएं यहां आएंगी।
अपने अत्याधुनिक डिज़ाइन और विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ, नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र में हवाई यात्रा और आर्थिक विकास का एक प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
Thursday, September 26, 2024
उरण विधानसभा में शेकाप और यूबीटी में टिकट को लेकर खींचतान शुरू
पीबीपार्टनर्स महाराष्ट्र में बीमा के परिदृश्य में परिवर्तन लाने के लिए एजेंट पार्टनर्स को आधुनिक टेक्नोलॉजी प्रदान कर रहा है
मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, और पुणे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर बने, जहाँ पीबीपार्टनर्स की सफलता प्रदर्शित होती है
karmabhumi News Network
पिछले सालों में महाराष्ट्र में बीमा खरीदे जाने के तरीके में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। ज्यादा जागरुकता, सुगम ग्राहक सेवा, और भरोसा बढ़ने के कारण राज्य में बीमा का परिदृश्य बदल रहा है। पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स के अंतर्गत ब्रांड, पीबीपार्टनर्स इन परिवर्तनों में मुख्य भूमिका निभा रहा है। पिछले तीन सालों में हमने महाराष्ट्र में काफी विस्तार कर लिया है और ग्राहकों को बीमा जारी होने से लेकर क्लेम लेने तक की पूरी प्रक्रिया में हर कदम पर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
अपने पीओएसपी (पॉईंट ऑफ सेल्स पर्सन) मॉडल में टेक्नोलॉजी का उपयोग करके पीबीपार्टनर्स ने एजेंट पार्टनर्स को आधुनिक टूल्स प्रदान किए हैं, जो ग्राहक के अनुभव में सुधार लाते हैं। ये टूल्स एजेंट पार्टनर्स को विस्तृत बीमा उत्पाद प्रदान करने में मदद करते हैं तथा व्यक्तिगत सेवाएं सुनिश्चित करते हैं। विस्तृत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की मदद से पीबीपार्टनर्स न केवल अपने एजेंट पार्टनर्स का विकास करता है, बल्कि राज्य में बीमा कवरेज को बढ़ाने में अपना योगदान भी देता है।
पीबीपार्टनर्स की सफलता की यात्रा के बारे में श्री ध्रुव सरीन, को-फाउंडर, पीबीपार्टनर्स ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में हमारी सफलता में मुख्य योगदान हमारे द्वारा क्रियान्वित किए गए आधुनिक टेक्नोलॉजी समाधानों ने दिया है। बीमा का कवरेज बढ़ाने में आने वाली एक मुख्य चुनौती वंचित इलाकों में जागरुकता की कमी है। हालाँकि, हमारे पीओएसपी मॉडल के साथ हमारे एजेंट पार्टनर्स ग्राहकों को ऑनलाईन खोज और ऑफलाईन खरीद में पूरा सहयोग देने में समर्थ होते हैं। हम महाराष्ट्र में मजबूत स्थिति में हैं। इस राज्य में हमारे 10,000 से ज्यादा एजेंट पार्टनर काम कर रहे हैं। मुंबई, ठाणे, नासिक, पुणे और नागपुर जैसे शहर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे पीबीपार्टनर्स की सफलता प्रदर्शित होती है। ये एजेंट पार्टनर अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत सेवाएं देते हैं, कोटेशन प्राप्त करते हैं, बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं, और ग्राहकों को बीमा खरीदने में मदद करते हैं।
पीबीपार्टनर्स का उद्देश्य एजेंट पार्टनर्स को सफल माईक्रो उद्यमी बनाना और महाराष्ट्र एवं अन्य जगहों पर बीमा कवरेज का विस्तार करना है। वो उन्हें नियमित प्रशिक्षण प्रदान करके उद्योग के नए ट्रेंड्स के साथ तालमेल बनाए रखने और उत्पाद की जानकारी प्राप्त करने में समर्थ बनाते हैं। साथ ही उनकी लर्निंग और डेवलपमेंट टीम रिलेशनशिप मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, टाईम मैनेजमेंट, प्रॉब्लम सॉल्विंग, और लीडरशिप जैसी सॉफ्ट स्किल्स में सुधार लाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करती है। उनकी नियमित ऑन-ग्राउंड पाठशाला ईवेंट्स उन्हें एजेंट पार्टनर्स के साथ आमने-सामने संचार करने में मदद करती हैं, और उनके फीडबैक और सुझाव लेकर सहयोग बढ़ाने में समर्थ बनाती हैं।
ध्रुव ने आगे कहा, ‘‘हम क्लेम लेने की भी एक तीव्र और आसान प्रक्रिया पेश करते हैं। ग्राहकों को क्लेम लेने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए हमारे पास एक समर्पित क्लेम असिस्टैंस टीम है। इस प्रकार हम ग्राहक के अनुभव में सुधार लाते हैं और बाजार में एक भरोसेमंद इंश्योरेंस प्रोफेशनल के रूप में अपने एजेंट पार्टनर की स्थिति को मजबूत करते हैं। इसके अलावा हमारे पास पीबी इंस्पेक्ट जैसी इन-हाउस एआई फंक्शनैलिटी हैं, जो ग्राहकों और एजेंट पार्टनर की दृष्टि से क्लेम की प्रक्रिया को बहुत सरल बना देती हैं।’’
पीबीपार्टनर्स अपने एजेंट पार्टनर्स को प्रोत्साहन देने और पुरस्कृत करने के लिए पीबीवन अभियान भी चलाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पीबीपार्टनर्स की सफलता में योगदान देने के लिए एजेंट पार्टनर्स के बेहतरीन प्रयासों के लिए उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है। इस इनोवेटिव कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले एजेंट पार्टनर्स को एलएमसी कॉईंस प्राप्त होते हैं, जो उनकी विलक्षण उपलब्धियों के लिए उन्हें पुरस्कार में मिलते हैं।
इस प्रणाली में एकत्रित किए गए एलएमसी कॉईंस पीबीपीवन डैशबोर्ड में इकट्ठे होते चले जाते हैं, जहाँ एजेंट पार्टनर हर माह के आधार पर अपनी परफॉर्मेंस को देख सकता है। एलएमसी कॉईंस को तीन विशेष श्रेणियों में बाँटा गया है, पहले हैं, लॉयल्टी कॉईन, जो निर्मित हुए नेट प्रीमियम के आधार पर स्थिर मासिक प्रदर्शन द्वारा अर्जित होते हैं; दूसरे हैं मास्टरी कॉईन, जो विभिन्न बीमा उत्पादों की क्रॉस-सेलिंग द्वारा एकत्रित होते हैं और तीसरे हैं, कॉन्टेस्ट कॉईन, जो मासिक या त्रैमासिक प्रतियोगिताओं में सफल होने पर दिए जाते हैं। एजेंट पार्टनर्स रिडेंप्शन कार्निवल के दौरान अपने कॉईन को रिडीम कर सकते हैं।
पीबीपार्टनर्स बीमा क्षेत्र में परिवर्तन लाने और अपनी सेवाएं सभी तक पहुँचाकर उन्हें इनका लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीमा के विकसित होते हुए परिदृश्य के साथ पीबीपार्टनर्स का पीओएसपी मॉडल महाराष्ट्र में बीमा क्षेत्र में इनोवेशन और उत्कृष्टता लेकर आ रहा है तथा भविष्य के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।
Monday, August 19, 2024
रक्षा बंधन महिलाओं के हितों की रक्षा करने की हमारी इच्छाशक्ति को मजबूत करता है- डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय
प्रोफ़ेसर डॉक्टर विकास त्रिवेदी अमेरिका में सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय स्कालरशिप सम्मान दिया गया
Friday, August 16, 2024
जनता के लिए सकारात्मक फैसले ले रहें है मुख्यमंत्री
शिवसेना उपनेता विजय नाहटा ने कार्यालय उदघाटन अवसर पर कही बात
karmabhumi News Network
नवी मुंबई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आम जनता के लिए कई सकारात्मक फैसले ले रहे हैं। जनता को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो लोगों से जुड़ा है, इसलिए नवी मुंबई में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के लोग शिवसेना पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह बात शिवसेना के उप नेता विजय नाहटा ने पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि भविष्य में नवी मुंबई में भगवा ही लहराएगा। शिवसेना के उपनेता विजय नाहटा ने बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के नेरुल (पूर्व) में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नवी मुंबई जिला प्रमुख विजय चौगुले, उप जिला प्रमुख गणपत शेलार, मिलिंद सूर्या राव, दिलीप घोडेकर, दीपक सिंह, संजय कपूर, अजीत सावंत, संतोष दलवी, रोहिदास पाटिल, संजय भोसले, सह संपर्क प्रमुख ज्ञानेश्वर सुतार, रामचन्द्र पाटिल, महिला मंच पर जिला संगठक सरोज ताई पाटिल, शहर प्रमुख विजय माने, अरुण गुरव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर बोलते हुए विजय नाहटा ने आगे कहा कि शिवसेना के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली छात्रों के लिए पूरे साल लगातार कार्यक्रम होते रहते हैं. शिवसेना उप नेता विजय नाहटा ने कहा कि बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कार्यालय शुरू किये गये हैं.हम ऐरोली और बेलापुर दोनों विधानसभाओं से लड़ना चाहते हैं, उसके बाद मनपा चुनाव हैं, विजय नाहटा ने कार्यकर्ताओं को काम शुरू करने की सलाह दी, जबकि नवी मुंबई शहर पर किसी भी नेता का एकाधिकार नहीं है, यह बात जिला प्रमुख विजय चौगुले ने कही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक, महिलाएं, युवा सेना पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्वे के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मनाया गया आजादी का पर्व
नवी मुंबई। उल्वे के ब्राइट फ्यूचर हाई स्कूल में आजादी का 78 वा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन गणेश म्हात्रे ने इस अवसर पर झंडा रोहण किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने कई तरह के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य साइना शेख ने कहा कि आज बहुद ख़ुशी का दिन है कि हम सब साथ मिलकर आजादी का पर्व मना रहें हैं। स्कूल के बच्चो द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की , इस कार्यक्रम में कई बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस समारोह में स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ सभी कक्षाओं के बच्चे भी मौजूद थे। उल्वे में कई निजी इमारतों के साथ साथ चौकों पर भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
Wednesday, July 31, 2024
यशश्री हत्या प्रकरण में सामने आया लव एंगल, स्कूल से दोस्ती, ठुकरा दिया था शादी का प्रस्ताव
आरोपी को 7 दिन के लिए भेजा गया पुलिस हिरासत में
नवी मुंबई। देश और प्रदेश को हिला देने वाले नवी मुंबई के उरण के यशश्री शिंदे हत्याकांड में बड़ी जानकारी सामने आई है। यशश्री हत्याकांड के आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने मंगलवार गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उरण लाया गया. पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर दाऊद शेख ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस बार आरोपी ने वो वजह भी बताई है कि उसने यशश्री को इतनी बेरहमी से क्यों मारा. दाऊद शेख ने कबूल किया है कि उसने यशश्री की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था.
दाऊद शेख और यशश्री एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं
दाऊद शेख और मृतक यशश्री एक दूसरे को कई सालों से जानते थे. पता चला है कि वे स्कूल के दिनों से ही दोस्त थे। इन दोनों के बीच प्रेम संबंध था. दाऊद शेख ने यशश्री से शादी का प्रस्ताव रखा था जिसका जवाब देने में यशश्री टालमटोल किया था . दाऊद ने यशश्री से शादी कर बेंगलुरु में बसने का फैसला किया था। लेकिन यशश्री ने इसके लिए मना कर दिया. 25 जुलाई को जब वह यशश्री से मिलने आया तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दाऊद ने उनकी हत्या की है.
दाऊद ने पुलिस को बताया है कि वे दोनों 3 से 4 साल तक दोस्त थे। दाऊद उरण में उसी जगह रहता था जहां यशश्री रहती थी. लेकिन 2019 में यशश्री के परिवार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उस वक्त दाऊद के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया गया था. तब दाऊद जेल भी गया था. जेल से आने के बाद वह कर्नाटक चला गया . दाऊद के वापस उरण आने के बाद उसने यशश्री से फोन पर संपर्क किया. उस वक्त दोनों ने मिलने का फैसला किया था. इस मुलाकात के दौरान यशश्री ने शादी से इनकार कर दिया तो गुस्साए दाऊद ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दाऊद के खिलाफ हत्या और एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया है।
दाऊद को 7 दिन की मिली पुलिस हिरासत
मिली जानकारी के मुताबिक यशश्री की हत्या करने वाले दाऊद को आज गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने कर्नाटक के गुलबर्गा से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार करने के लिए साथ टीमों का गठन किया था और उसे तलाश करने का ऑपरेशन चलाया था। दाऊद लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा जिसकी वजह से गिरफ्तार करने में समय लग गया।
यशश्री का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला
उरण की 22 वर्षीय यशश्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यशश्री का शव शनिवार (27) को क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था. उसके चेहरे, शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर चोटें पाई गईं। यशश्री शिंदे कुछ दिनों से लापता थीं. तलाश जारी थी, तभी उसका शव उरण में सगीर ब्रदर्स पेट्रोल पंप के पीछे खेत में झाड़ी में मिला। हत्या के तीन दिन बाद भी, उरण पुलिस हत्यारों को पकड़ने में सफल नहीं हुई, जिससे उरण के गुस्साए निवासियों ने पुलिस स्टेशन के खिलाफ मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस ने सोर्स बदला और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीके से जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
Wednesday, July 24, 2024
सिडको ने पूरा किया 243 लोगों को दुकान मालिक बनने का सपना
सिडको ने पूरा किया 243 लोगों को दुकान मालिक बनने का सपना
बामन डोंगरी आवासीय परिसर की दुकानों की निकली लॉटरी
karmabhumi News Network
सिडको हमेशा आम नागरिकों के सही घर के सपने को पूरा करने के अलावा डेवलपर, उद्यमियों, व्यापारियों तथा विभिन्न संस्थाओं के लाभ के लिए विभिन्न योजनाएं लागू करता है। इस 243 दुकान बिक्री योजना के माध्यम से, कई व्यवसाइयों को तेजी से विकसित हो रहे और अच्छी तरह से जुड़े उल्वे नोड में अपना व्यवसाय बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिला है। इस योजना को मिली अच्छी प्रतिक्रिया ने सिडको के प्रति नागरिकों की विश्वसनीयता पर मुहर लगा दी है।'
विजय सिंघल
केंद्रीय बजट 2024: बीमा क्षेत्र में सुधार से विकास में तेजी आएगी और आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी
Tuesday, July 2, 2024
सिडको की कार्रवाई के बावजूद उल्वे के सी पी गोयंका स्कूल के खाली नहीं हुआ खेल का सार्वजनिक मैदान
Monday, July 1, 2024
प्रतापगढ़ परिवार' के स्नेह सम्मेलन में दिखा बेल्हा का जलवा
Karmbhumi News Nwtwork
Saturday, May 4, 2024
Wednesday, May 1, 2024
ठाणे में बीजेपी और गणेश नाईक को रोकने में मुख्यमंत्री सफल
नवी मुंबई। पिछले दस वर्षों में ठाणे जिले और ठाणे, नवी मुंबई, मीरा-भाईदर शहरों में बढ़ी ताकत का हवाला देते हुए, भाजपा इस सीट पर दावा कर रही थी और कोशिश कर रही थी कि ठाणे जिले के शहरी क्षेत्र पर अपना दबदबा कायम करने के लिए सीट अपने कब्जे में लेना चाहती थी । पहले चरण की बातचीत में बीजेपी ने मुख्यमंत्री से इस बात पर जोर दिया था कि ठाणे या कल्याण में से किसी एक सीट दी जाए. यह महसूस करते हुए कि मुख्यमंत्री कल्याण पर पीछे नहीं हट रहे हैं, तो भाजपा ने 'ठाणे' सीट की मांग की। भाजपा ने ठाणे के लिए सीधे तौर पर नवी मुंबई के प्रभावशाली नेता गणेश नाईक का नाम आगे कर मुख्यमंत्री के लिए दोहरी मुसीबत खड़ी कर दी थी । हालांकि, डेढ़ महीने की बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने न केवल ठाणे को बरकरार रखा है, बल्कि जिले के शहरी इलाकों में दबदबा बनाने की कोशिश कर रही बीजेपी को भी कुछ समय के लिए रोक दिया है.
जब महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चर्चा शुरू हुई तो योजनाबद्ध तरीके से एक तस्वीर बनाई गई जिसके तहत भाजपा ने ठाणे और कल्याण लोकसभा सीटें मांगी, जिन्हें मुख्यमंत्री के लिए प्रतिष्ठा की सीटें थी । पिछले कुछ सालों में ठाणे लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की ताकत बढ़ी है. यहां विधायक भी शिंदे सेना की तुलना में अधिक हैं। शिवसेना अब एकजुट नहीं है. साथ ही बीजेपी ने सर्वे का सबूत देकर ठाणे से मुख्यमंत्री की दुविधा बढ़ा दी थी . उस समय मुख्यमंत्री ने यह रुख अपनाया कि 'ठाणे को हम बाद में देखेंगे, इसके बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से कल्याण के लिए श्रीकांत की उम्मीदवारी की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। हालांकि शिंदे की शिवसेना की प्रतिक्रियाएं इस तरह की थीं, 'फडणवीस कौन हैं जिन्होंने श्रीकांत की उम्मीदवारी की घोषणा की?' दिलचस्प बात यह है कि यह चर्चा थी कि ठाणे से दुविधा पैदा करने के लिए फडणवीस ने यह कदम उठाया है।
संजीव नाईक को लड़ाना चाहते थे फडणवीस
ठाणे लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नवी मुंबई से पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश नाईक के बेटे संजीव नाईक को चुनाव मैदान में उतारने का जोर दिया था । गणेश नाईक 12 साल तक ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री रहे हैं। वह ठाणे और पालघर जिले की समस्याओं से अच्छी तरह से परिचित भी हैं । उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंदे और गणेश नाईक के बीच कभी भी पटरी नहीं खाई थी . यहां तक कि जब गणेश नाईक संरक्षक मंत्री थे, तब भी शिंदे ने उनके साथ कभी मेल-मिलाप नहीं किया। राज्य का शहरी विकास और बाद में मुख्यमंत्री पद मिलने के बाद शिंदे ने नवी मुंबई में स्वतंत्र रूप से आवागमन शुरू किया। नवी मुंबई मनपा में प्रशासन उसी दिशा में चलता रहा जैसा मुख्यमंत्री कहते थे। इससे परेशान गणेश नाईक ने एक सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री से कहा, 'नवी मुंबई का नेतृत्व तय करने वाले आप कौन होते हैं?' कहा जा रहा है कि सर्वे का हवाला देकर भी भाजपा शिवसेना से ठाणे सीट नहीं ले पायी। मुख्यमंत्री ने बीजेपी के दिल्लीवासियों को से कहा कि अगर मैं ठाणे छोड़ूंगा तो मेरी राजनीति की नींव हिल जाएगी. और मैं ऐसा कतई नहीं चाहूंगा।
मुख्यमंत्री का तर्क
एकनाथ शिंदे ने तर्क देते हुए कहा कि आनंद दिघे बीजेपी से ठाणे लोकसभा सीट लाए थे. शिवसैनिक इस बात से सहमत नहीं होंगे कि इसे बीजेपी को वापस दे दिया.जाए इसके अलावा, दीघे नाईक को उखाड़ फेंकने पर आमादा थे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के सामने तर्क दिया कि यह गणेश नाईक को जिताने के लिए शिवसैनिकों का एक साथ होना मुश्किल है. इसलिए डर था कि शिंदेसेना के गढ़ ठाणे में उनके साथ आए कई कार्यकर्ता अपना वोट दूसरी तरफ कर लेंगे. मुख्यमंत्री की दलील अंततः स्वीकार कर ली गई और कहा जाता है कि वह भाजपा के साथ-साथ गणेश नाईक को ठाणे आने से रोकने में सफल रहे।
महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए
नवी मुंबई। महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर, नवी मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में महिलाओं के खिलाफ विभिन्न अपराध जैसे एक महिला के साथ बलात्कार, ससुराल वालों द्वारा पीड़िता पर अत्याचार, एक बच्ची का अपहरण की सूचना मिली है। महिलाओं के लिए सुरक्षित कहे जाने वाले राज्य महाराष्ट्र में इस समय महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा खड़ा हो गया है।
पता हो कि पिछले दो हफ्ते में लड़कियों के साथ यौन शोषण की दो घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना में, जब लड़की ने स्कूल शिक्षक को बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। खिदुक पाड़ा गांव की दूसरी घटना में चाचा ने भतीजी के साथ बचपन से ही दुष्कर्म किया, लेकिन शादी के बाद भी उसने उसके पति को उसकी अश्लील तस्वीर भेजकर शादी तोड़ने के लिए मजबूर किया। फिलहाल आरोपी चाचा पुलिस की गिरफ्त में है.
मंगलवार को महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर सामने आई एक घटना में, जसाई गांव में रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला के साथ मध्य प्रदेश के रहने वाले 26 वर्षीय अजीत श्रीवास्तव ने सोना लौटाने के बहाने पनवेल रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। मंगलवार को सामने आई दूसरी घटना में, पनवेल शहर के कच्छी मोहल्ले में सूफा मस्जिद के पास रहने वाले अनस शेख और उसके परिवार ने 25 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ की। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पति द्वारा प्रताड़ना के साथ-साथ अप्राकृतिक शोषण भी किया गया. मंगलवार को तीसवीं घटना में लड़की की मां ने सुबह-सुबह कलंबोली के रोडपाली इलाके के एक ढाबे से 11 साल की लड़की के अपहरण की सूचना दी है.
पिछले साल नवी मुंबई क्षेत्र के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में महिलाओं से संबंधित 703 अपराध दर्ज किए गए थे। इनमें से 689 अपराध नवी मुंबई पुलिस द्वारा प्रकाश में लाए गए। अपराध दर 98% है. पिछले साल 1033 महिलाएं लापता हो गईं, जिनमें से 800 खुद ही लौट आईं और पुलिस ने उनका पता लगा लिया, लेकिन लापता महिलाओं को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन में तेजी नहीं आई है. ऐसा लगता है कि महिला उत्पीड़न, अपहरण, छेड़छाड़ जैसे अपराधों को कम करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग के प्रयोग कम हो गए हैं।


















